Breaking


Tuesday, May 4, 2021

किस कारण कंगना रणौत का ट्वीटर अकांउट हमेशा के लिए हुआ सस्पेंड

बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रणौत का हाल ही में ट्वीटर अकांउट हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया है दरअसल, पश्चिम बंगाल में हुए विधान सभा के ईलेक्शन को लेकर किए गए ट्वीट्स और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों की वजह से ये एक्शन उन पर  लिया गया है.

अब कंगना ने अकांउट सस्पेंड होने के बाद ट्वीटर की क्लास लगाते हुए कहा कि उनके पास और भी मंच है, जहां वह अपनी आवाज बुलंद करती रहेंगी. कंगना रणौत ने कहा- 'ट्वीटर ने उनकी बात को साबित कर दिया कि वे अमेरिकी हैं और एक सफेद शख्स को जन्म से ही एक भूरे रंग के शख्स को गुलाम बनाने का हक मिल जाता है. ट्वीटर हमें बताना चाहता है कि क्या बोलना है और क्या नहीं बोलना है. खुशकिस्मती से मेरे पास कई मंच है, जिनका इस्तेमाल करके मैं अपनी आवाज को उठाती रहूंगी.

इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनकी फिल्में भी उनके लिए एक मंच की तरह है. सिनेमा के जरिए भी वह अपनी बात रख सकती है. उनका ध्यान और दिल उन लोगों पर लगा है जिन्हें हजारों सालों से गुलाम और सेंसर किया गया है. उनके इस तकलीफ का अभी भी कोई अंत नहीं है. 

 आपको बता दें, इसके बाद कंगना की मुशकिलें और बढ़ती जा रही है क्योंकि दो फैशन डिजाइनर्स ने कंगना संग अपने फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट्स कैंसल कर लिए हैं और साथ ही कंगना के पुराने पोस्ट्स भी डिलीट कर दिए हैं. 

 इस सबके बाद कंगना रणौत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड कि है जिसमें वह रोते-रोते सरकार से बंगाल में प्रेसिडेंट रूल लगाने की बात कर रही है.





Post Top Ad

Your Ad Spot