दरअसल, एक यूजर ने ट्वीटर पर सोनू सूद का विज्ञापन पोस्टर शेयर कर लिखा कि- तुम उन लोगों के साथ धोखा कर रहे हो, जिनके अपने मर रहे हैं. 10 लीटर के ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कीमत एक लाख नहीं होती है, और तुम पांच लीटर के लिए दो लाख कीमत ले रहे हो. ऐसे फ्रॉड करके तुम रात में सो कैसे पाते है?'.
आपको बता दें, इस ट्वीट को लगभग ढाई हजार लोगों ने लाइक किया है और साढ़े सात सौ लोगों से ज्यादा ने रिट्वीट भी किया है. लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है. जहां कुछ यूजर्स ने सोनू सूद को फ्रॉड कहा है, तो वहीं बड़ी संख्या में फैंस ने ट्रोलर्स की क्लास लगा दी है. लेकिन बड़ी बात यह है कि इस पोस्ट को कंगना रणौत ने भी लाइक किया है तो दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने दोस्त सोनू सूद की तारीफ कर एक लंबा नोट लिखा- क्या आपने दूरदर्शी परोपकारी लोगों के बारे में सुना है ? सेरा सहकर्मी सोनू सूद उनमें से एक ऐसा ही हैं, जो यह सोचता है कि और आगे की योजना बनाते हैं.