Breaking


Tuesday, May 4, 2021

दीपिका पादुकोण भी कोरोना से संक्रमित, पिता हास्पिटल में हुए एडमिट


बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं. दरअसल, उनके पिता, मां और बहन भी कोरोना पॉजिटिव हैं. दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें  बेंगलुरू के भगवान महावीर जैन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक निजी रिपोर्ट के अनुसार प्रकाश की हालत पहले से बेहतर है और वह रिकवर भी कर रहे है, अगर सब कुछ ठीक रहता है तो उम्मीद है कि कि दो-तीन दिनों में प्रकाश अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे.

आपको बता दें, दीपिका के पिता पूर्व भारतीय बैडमिंटन प्लेयर रह चुके है और उन्होंने 1980 में विश्व की पहली रैंकिंग भी हासिल की थी इसी साल उन्होंने ऑल इंग्लैड ओपन बैडमिंटन चैम्पियशन का खिताब भी जिता था, ये खिताब जीतनेवाले वो पहले भारतीय खिलाड़ी थे. इसके अलावा 1978 में कनाडा में हुए कॉमन वेल्थ गेम्स में प्रकाश पादुकोण ने बैडमिंटन के सिंगल्स मुकाबले में गोल्ड मेडल हासिल किया था.

दीपिका ने फिलहाल खुद को क्वारंटीन कर लिया है. उनके साथ-साथ उनकी मां उजाला पादुकोण और बहन अनीषा पादुकोण भी होम क्वारंटीन है. दीपिका के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह फिल्म 83 में अपने पति रणवीर सिंह के साथ लीड रोल में नजर आने वाली है. फिल्म में रणवीर कपिल देव का किरदार निभाएंगे तो वहीं दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का किरदार. इसके अलावा फिल्म में अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी भी लीड रोल में हैं.



Post Top Ad

Your Ad Spot