Breaking


Thursday, July 27, 2017

कांग्रेस में भगदड़, गुजरात के तीन कांग्रेसी विधायकों ने भाजपा का दामन थामा

नई दिल्ली: देश की राजनीति दिन प्रतिदिन करवटें लेती जा रही है। मौजूदा राजनीति देश के प्रमुख विपक्ष कांग्रेस के लिए लिए लिए बुरे दिन लाती चली जा रही है। कल से लेकर आज बिहार में जो कुछ हुआ उससे कांग्रेस आहत जरूर होगी लेकिन आज गुजरात में जो हुआ उससे कांग्रेस को कई और झटके लग गए हैं।  पार्टी के तीन विधायकों ने  न सिर्फ पार्टी छोड़ा बल्कि पार्टी छोड़ने के बाद सीधे भाजपा मुख्यालय जाकर भाजपा में शामिल हो गए। ये तीनों विधायक  शंकर सिंह बाघेला गुट के बताये जा रहे हैं।

यह अकेले कांग्रेस के लिए ही नहीं बल्कि पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के लिए भी चिंता की खबर है। अहमद पटेल ने गुजरात से राज्यसभा सीट के लिए नॉमिनेशन किया है। अगर वाघेला गुट ने पटेल का साथ नहीं दिया तो उनके चुनाव में मु्श्किल आ सकती है। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में  बलवंतसिंह राजपूत, डॉक्टर तेजश्री पटेल और पीआई पटेल शामिल हैं। 

Post Top Ad

Your Ad Spot