Breaking


Tuesday, April 13, 2021

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस पर आधारित फिल्म 'न्याय: The Justice' का ट्रेलर हुआ रिलीज


बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के रहस्य की कहानी से प्रेरित अपकमिंग फिल्म:  'न्याय : द जस्टिस' का टीजर रिलीज हो चुका है. आपको बता दें, यह फिल्म सुशांत की मौत के अनसुलझे पन्नों के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी.

दरअसल, टीजर में सुशांत की मौत से जुड़ी सभी घटनाओं को दिखाया गया है, जिस तरह 14 जून की दोपहर को सुशांत की मौत ने पूरे देश को हैरत में डाल दिया था, ठीक वैसे ही टीजर में पूरी तरह से सुशांत की मौत कैसे हुई इसी सवाल के बारे में है.

यह फिल्म 11 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल पूरा होने से पहले इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा. फिल्म में दिवगंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का किरदार जुबेर निभाएंगे वहीं, श्रेया रिया चक्रवर्ती का किरदार निभाती हुई दिखेंगी. फिल्म का टीजर इतना जबरदस्त है कि सुशांत के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतेजार कर रहे है.



Post Top Ad

Your Ad Spot