Breaking


Tuesday, April 13, 2021

जियो और एयरटेल दे रहे ऐमाजॉन प्राईम विडियो और एयरटेल एक्सट्रीम का फ्री सब्सक्रिप्शन जानें कौनसा बेस्ट प्लान

Delhi: जियो और एयरटेल कंपनी इस बार अपने यूजर्स के लिए ज्यादा बेनिफिट वाले प्लान्स लेकर आई है दरअसल, ये दोनो कंपनिया अपने यूजर्स को कम कीमत में शानदार प्लान्स ऑफर कर रही है जिसमें इन प्लान्स में डेटा और फ्री कॉलिंग समेत अन्य अडिशनल बेनिफिट भी दिये जाएगें.

जियो के 129 रूपये वाले प्लान में आपको प्रतिदिन 2 जीबी डेटा और देशभर में किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 फ्री एसएमएस, और साथ साथ इस प्लान में यूजर्स को जियो ऐप्स का भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इस प्लान की वैलिडिटी केवल 28 दिन है.

जियो के 149 रूपये वाले प्लान में आपको रोज 1 जीबी डाटा और देशभर में किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 फ्री एसएमएस, और इसके अलावा जियोे टीवी और जियो सिनेमा जैसे जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा लेकिन, इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिन है.

एयरटेल के 129 रूपये वाले प्लान में यूजर्स को रोज 1 जीबी डाटा, 300 फ्री एसएमएस और ऐमाजॉन प्राईम विडियो का 30 दिन के लिए फ्री ट्रायल दिया जाएगा इसके साथ साथ विंक म्यूजिक और एयरटेल एक्सट्रीम ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा. इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिन की है.

एयरटेल के 149 रूपये वाले प्लान में स्बसक्राइबर्स को 2 जीबी डाटा रोज समेत 300 फ्री एसएमएस और देशभर में किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है, इस प्लान के अडिशनल बेनिफिट में यूजर्स को 30 दिन के लिए ऐमाजॉन प्राईम विडियो का फ्री ट्रायल दिया जाएगा इसके अलावा एयरटेल एक्सट्रीम का भी फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है और, इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की होगी.


Post Top Ad

Your Ad Spot