Breaking


Tuesday, April 13, 2021

हैरी पॉटर फेम 'अफशां आजाद' ने फैंस को दी मां बनने की खुशखबरी

फिल्म हैरी पॉटर सीरीज से फेम पाने वाली एक्ट्रेरेस अफशां आजाद ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर  एक गुड न्यूज शेयर की है. एक्ट्रेरेस ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप की तस्वीर अपलोड कर फैंस के साथ ये खुशखबरी शोयर की है.

अफशां ने अपने पति नाबिल काजी संग एक खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिमसे वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. इस फोटो के साथ अफशां ने कैप्शन में लिखा  'सबके लिए एक सीक्रेट का खुलासा कर रही हूं, मैं मां बनने वाली हूं. ये अब तक का सबसे बड़ा गिफ्ट बेबी काजी देने के लिए शुक्रिया अल्लाह. हम दोनों के दिल प्यार से भरे हुए हैं और हम थोड़े नर्वस भी हैं, कृपया अपनी दुआओं में हमें याद रखिएगा'.

अफशां  जुलाई के महीने में अपने बच्चे को जन्म देंगी. आपको बता दें, अफशां  ने फिल्म 'हैरी पॉटर' में साल 2005 से 2011 तक काम किया था जिससे अफशां ने अपनी एक अलग पहचान बना ली, वैसे तो इस फिल्म मे अफशां का रोल काफी कम था लेकिन दर्शकों के दिल में अफशां ने अच्छी खासी जगह बना ली थी और आज इस एक्ट्रेस के लाखो चाहने वाले है.




Post Top Ad

Your Ad Spot