Breaking


Saturday, April 17, 2021

फोटो में बेटी मेहर का चेहरा क्यों नहीं दिखाते अंगद और नेहा, एक्टर का आया जवाब


 बॉलीवुड एक्ट्ररेस नेहा धूपिया ने 10 मई 2018 को एक्टर अंगद बेदी से दिल्ली के एक गुरुद्वारे में गुपचुप तरीके से शादी कर सबको चौंका दिया था, उनकी यह सीक्रेट शादी कई दिनों तक चर्चा में भी रही थी. अंगद और नेहा की शादी में केवल कुछ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे.

शादी के 6 महीने बाद ही एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने मेहर रखा. वैसे तो, अंगद और नेहा  सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने परिवार की फोटोज भी शेयर करते रहते हैं. लेकिन किसी भी फोटो में वह अपनी बेटी मेहर का चेहरा नहीं दिखाते है.

समाचार एजेंसी IANS से बात करते हुए अब अंगद ने ऐसा करने की वजह बताई और कहा कि वह मेहर को फिल्म स्क्रूटनी से बचाए रखना चाहते हैं. "मुझे फैन्स से बहुत सारी रिक्वेस्ट आती हैं कि वो उसका चेहरा देखना चाहते हैं. लेकिन उसका खुद का एक अस्तित्व है. अभी वो सिर्फ 2 साल की है लेकिन जब वो 6 साल की होगी तो क्या पता कि वो हमसे पूछे कि हमने उसकी तस्वीरें हर जगह क्यों डाल रखी है? हम बस उसे सुरक्षित रखना चाहते हैं और अगर भविष्य में वह चाहे कि उसे अपनी तस्वीरें शेयर करनी है तो खुद कर सके. जब तक कि वो इन चीजों को लेकर खुद आश्वस्त नहीं होती हम उसकी तस्वीरें छिपाना चाहेंगे. एक स्थिति ये भी होती है जब तस्वीरें ट्रैक की जाती है और वो किसी एक खास तरह की छाप छोड़ती हैं. बहुत प्रेशर होता है और हम उसे इससे दूर रखना चाहते हैं."  

इसके अलावा अंगद ने कहा कि बड़ी होने के बाद अगर उनकी बेटी इस प्रेशर को लेना चाहेगी तो वह बिलकुल इसके लिए फ्री होगी. "मुझे लगता है कि हर किसी को अपने परिवार की सुरक्षा करनी चाहिए, मैं भी अपनी क्षमताओं के हिसाब से ऐसा करने की कोशिश करता हूं लेकिन हमें ये समझना होगा कि हम ऐसे डिमांडिंग प्रोफेशन का हिस्सा हैं, जिसमें आपको मीडिया स्क्रूटिनी का शिकार होना पड़ता है." 

Post Top Ad

Your Ad Spot