Breaking


Saturday, April 17, 2021

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्द लॉन्च करेंगी कबीर बेदी की ऑटोबायोग्राफी


दिग्गज अभिनेता कबीर बेदी की ऑटोबायोग्राफी 'स्टोरीज आई मस्ट टेल: द इमोशनल लाइफ ऑफ द एक्टर' को एक्ट्ररेस प्रियंका चोपड़ा जोनस जल्द ही लॉन्च करने वाली है. 19 अप्रैल को शाम 6.30 बजे कबीर बेदी की इस किताब को लॉन्च करने के लिए लंदन से प्रियंका चोपड़ा वर्चुअल तरीके से जुड़ेंगी और इसका प्रीमियर कबीर के साथ सोशल मीडिया पर करेंगी.

दरअसल, यह किताब कबीर बेदी के प्रोफेशनल और व्यक्तिगत जीवन के उतार और चढ़ाव के बारे में है, विवाह और तलाक सहित उनके टूटते रिश्ते, क्यों उनका विश्वास बदल गया और भारत, यूरोप और हॉलीवुड में उनके रोमांचक दिन और कैसे उन्होंने भारत को गर्वित महसूस करवाया, यह एक आदमी के रूप में उनके बनने, टूटने और फिर से बनाने की कहानी है.

कबीर बेदी इस बुक को प्रियंका चोपड़ा जोनस के साथ लॉन्च करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं इतना ही नहीं कबीर के फैंस भी इस किताब का बेसब्री से इंतजार कर रहे है. आपको बता दें, यह किताब 19 अप्रैल 2021 को इंडिया में ऑफलाइन और ऑनलाइन बुकस्टोर्स पर पब्लिश होगी.

Post Top Ad

Your Ad Spot