Breaking


Friday, April 16, 2021

अशनूर कौर का ओटीटी डेब्यू, वेब सीरीज 'परी हूं मैं' में आएंगी नजर


 साल 2007 में शो झांसी की रानी से अपने करियर की शुरूआत करने वाली अशनूर कौर ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज 'परी हूं मैं' में नजर आएंगी. अशनूर के साथ इस वेब सीरीज में डेलनाज ईरानी भी अहम किरदार में हैं. दरअसल, अशनूर और डेलनाज ईरानी दोनों ही इस वेब सीरीज के जरिए डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं. यह वेब सीरीज 18 अप्रैल को वाह ऐप पर रिलीज होगी.

 आजतक टीवी चैनल से बात करते हुए अशनूर ने वेब सीरीज 'परी हूं मैं' के बारे में बतया कि ‘इस वेब शो में मेरे किरदार का नाम कुछ ओर है लेकिन उसके पापा-मम्मी उसे प्यार से परी बुलाते हैं क्योंकि वो अपने ड्रीम्स की परी बनना चाहती है और अपने सपनों को उड़ान देना चाहती है, वो एक छोटे शहर की लड़की है जो अपने पैरेंट्स को समझाकर किसी तरह एक्ट्रेस बनने के लिए मुंबई आती है और यही से उसकी जर्नी शुरु हो जाती है तो यह एक बहुत ही इंट्रसटिंग और मोटिवेशनल स्टोरी है ’. 

 बताते चलें, अशनूर ने 5 साल की उम्र से ही एक्टिंग शुरू कर दी थी और अभी तक यह कई सारे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं जैसे- साथ निभाना साथिया, देवों के देव महादेव, बड़े अच्छे लगते हैं, जय जग जननी मां दुर्गा लेकिन, अशनूर को सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘पटियाला बेब्स’ से  काफी अच्छी पहचान मिली और अब वो घर-घर में फेसम हैं. इसके अलावा संजू और मनमर्जियां जैसी फिल्मों में भी अशनूर काम कर चुकी हैं. ये सिर्फ अभी  16 साल की है लेकिन इन्होंने छोटी सी उम्र में ही काफी नाम कमा लिया है.

Post Top Ad

Your Ad Spot