Breaking


Wednesday, April 28, 2021

लोगों के मसीहा सोनू सूद ने लॉन्च किया फ्री कोविड-हेल्प


 बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद पिछले साल से ही कोरोना वायरस महामारी के चलते लगे लॉकडाउन के दौरान लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं इसलिए ही सोनू सूद लोगो के मसीहा बन गए है. आपको बता दें, अब एक्टर ने एक नई पहल शुरू की है जिसके तहत वह लोगों को फ्री डॉक्टर्स की सलाह उपलब्ध करवाएंगे और घर बैठे ही लोगों का कोरोना टेस्ट भी करवाएंगे. इसके लिए उन्होंने 'फ्री कोविड हेल्प' नाम की पहल को लॉन्च किया है ये पहल उनके चैरिटी फाउंडेशन 'सूद चैरिटी फाउंडेशन' के साथ मिलकर 'हीलवेल 24' और 'कृष्णा डायग्नोस्टिक' कर रहे हैं.
इस पोस्टर को शेयर करते हुए ट्विटर पर सोनू ने लिखा- "आप, आराम करें. मुझे टेस्ट हैंडल करने दें."
बताते चलें, हाल ही में सोनू खुद भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे लेकिन, अब वह पूरी तरह से स्वास्थ्य हो चुके हैं.


Post Top Ad

Your Ad Spot