Breaking


Tuesday, April 27, 2021

कंगना ने ट्वीट कर ट्रोलर्स को दिया जवाब


 बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट्स को लेकर आए दिन चर्चा में रहती है, और सोशल मीडिया पर खूब लाइमलाइट में बनी रहती हैं. कई बार तो किसी मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देने के वजह से ट्रोलिंग का शिकार हो जाती हैं लेकिन इस बार कंगना ने ट्रोलर्स पर ही उल्टा निशाना साधा है.

आपको बता दें, कंगना ने ट्वीट कर लिखा- 'मोदी जी को देश नहीं चलाना आता, मुझे एक्टिंग करनी नहीं आती, सचिन क्रिकेट खेलना नहीं जानते और लता जी गाना नहीं जानतीं लेकिन ये ट्रोलर्स - यह सब जानते हैं' जिसके बाद यूजर्स ने कंगना को खूब लताड़ा और एक यूजर ने लिखा- कंगना जी इस सब के बीच में सचिन तेंदुलकर और लता जी को मत लाइए. हालांकि आपने अपने लिए और मोदी जी के लिए बिल्कुल ठीक कहा है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-'चापलूसी करने से कुछ नहीं होगा और ना ही ट्विटर पर अपनी भड़ास निकालने से, करना ही चाहती हैं तो देश की मदद कीजिए और गरीबों के लिए पैसे दान कीजिए'.

दरअसल, कंगना चर्चाओं में बनी रहती है और किसी न किसी पर निशाना साधती रहती है. हाल ही में, कंगना ने दिल्ली और मुंबई के सीएम पर भी निशाना साधा था जिसमें कंगना ने लिखा था कि 'पीएम केयर्स फंड के जो पैसे आवंटित किए गए वो कहां गए? इन दोनों ने ऑक्सीजन प्लांट क्यों नहीं बनवाये? हम लोगों को इनके द्वारा खर्च किये गए पैसों का जवाब और हिसाब चाहिए' 

 






  

Post Top Ad

Your Ad Spot