Breaking


Thursday, April 29, 2021

दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर कोरोना संक्रमित, मुबंई के अस्पताल में कराए गये भर्ती

 बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर भी कोरोना संक्रमित पाए गए है और अब वे मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती है. अस्पताल के सीईओ और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉक्टर संतोष शेट्टी ने बताया कि बीती रात के बाद से उनकी हालत स्थिर बनी हुई है.

आपको बता दें, कपूर परिवार इन दिनों रणधीर के छोटे भाई (दिवंगत राजीव कपूर) के प्रॉपर्टी विवाद को लेकर भी चर्चा में है दरअसल, तलाकशुदा राजीव की कोई संतान नहीं है और उनकी प्रॉपर्टी का मामला कोर्ट में है सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने रणधीर कपूर और रीमा जैन से अंडरटेकिंग मांगी, जिसमें उन्हें राजीव की डाइवोर्स डिक्री खोज कर जमा करने के लिए कहा है.

बीते दिनों में, कई फिल्मी सितारे जैसे- अक्षय कुमार, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, भूमी पैडनेकर, आमिर खान, वरूण धवन, गोविंदा, कैटरीना कैफ, नीतू कपूर, परेश रावल, रणबीर कपूर, मनोज बाजपेयी, सिगंर आदित्य नारायण, बप्पी लहरी, फातिमा सना शेख जैसे कई सितारे भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं.

Post Top Ad

Your Ad Spot