Breaking


Sunday, April 25, 2021

खिलाड़ी अक्षय कुमार ने कोरोना मरीजों की मदद के लिए गौतम गंभीर की फाउंडेशन को डोनेट किए 1 करोड़ रूपये

 


देशभर में कोरोना महामारी फैलने के कारण बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने कोरोना से पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए क्रिकेटर से पॉलिटिशियन बने गौतम गंभीर की फाउंडेशन को हाल में एक करोड़ रुपये डोनेट किए हैं. 

आपको बता दें, इस बात की जानकारी गौतम गंभीर ने ट्वीट कर दी है और लिखा कि, 'इस निराशा में हर मदद उम्मीद की किरण बनकर आती है. जरूरतमंदों के भोजन, दवाओं और ऑक्सीजन के लिए गौतम गंभीर फाउंडेशन को एक करोड़ रुपए देने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया अक्षय कुमार, भगवान आपका भला करे'. इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा- 'ये वास्तव में कठिन समय हैं. मुझे खुशी है कि मैं मदद कर सकता हूं. हम सभी जल्द ही इस संकट से उबर जाएंगे. सुरक्षित रहें. 


 अक्सर, लोगों के मुशकिल वक्त में अक्षय कुमार हमेशा साथ खड़े दिखाई देते है. बताते चलें, पिछले साल भी अक्षय ने  पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपए डोनेट किए थे, मुंबई पुलिस फाउंडेशन को भी 2 करोड़ रुपये का दान दिया था. इसके अलावा बीएमसी (बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन) को पीपीई किट्स खरीदने के लिए तीन करोड़ रुपए दिए थे.


 

Post Top Ad

Your Ad Spot