Breaking


Monday, April 12, 2021

मां बनने जा रही सिंगर श्रेया घोषाल का खास अंदाज में हुआ बेबी शावर, खूबसूरत तस्वीरे हुई वायरल


बॉलीवुड फेमस सिंगर श्रेया घोषाल जल्द ही मां बनने वाली है आपको बता दें, यह खुशखबरी श्रेया ने खुद अपने फैंस को दी थी.अब हाल ही में, श्रेया ने अपनी गोदभराई की कुछ खूबसूरत तस्वीरे सोशल मीडिया पर अपलोड की है जो खूब तेजी से वायरल हो रही है. 

बताते चलें, श्रेया शादी के 6 साल बाद मां बनने जा रही है. दरअसल, कोरोना महामारी के चलते श्रेया की गोदभराई वर्चुअल हुई है, जिसकी फोटो श्रेया ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर की है फोटो में श्रेया अपने दोस्तों के साथ वीडियो कॉल कर पर बातें करती दिख रही है इसके अलावा फोटो में कई तरीके के टेस्टी पकवान भी नजर आ रहे है.

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए श्रेया ने कैप्शन में लिखा है कि "जब आपके दोस्त दूर रहकर भी आपको पैंपर करने का फैसला लेते है, मैं बहुत खुशनसीब हूं. श्रेया की इन तस्वीरों पर उनके फैंस उनको कमेंट कर खूब बधाई दे रहे हैं.

Post Top Ad

Your Ad Spot