Breaking


Monday, April 12, 2021

करिशमा कपूर की शकल से हूबहू मिलने वाली पाकिस्तानी लड़की हिना हुई सोशल मीडिया पर वायरल


बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की शकल से हूबहू मिलने वाली एक पाकिस्तानी लड़की इन दिनो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, इस कार्बन कॉपी को अब करिश्मा के फैन्स देख काफी हैरान हो गए हैं .


आपको बता दें, इस लड़की का नाम हिना है दरअसल, हिना ने खुद को करिश्मा का सबसे बड़ा फैन बताया है इसलिए वह इंस्टाग्राम इस्तेमाल करती है  और लगातार अपनी वीडियोज़ इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं, इन वीडियोज़ में हिना करिश्मा के गानों पर लिप-सिंकिंग करती है.
इतना ही नहीं हिना की एक्टिंग भी ऐसी है कि कई बार फैन्स सोचते है कि कहीं ये ओरिजनल करिश्मा कपूर ही तो नहीं हैं.

हिना के इंस्टाग्राम पर 36K से ज्यादा फॉलोअर्स है. और बताते चलें, कई लोग कमेंट कर हिना के लिए लिख रहे है कि 'ओह, कुदरत का करिश्मा.' एक अन्य यूजर ने लिखा 'करिश्मा कपूर ये बिल्कुल आपके जैसी हैं'.

Post Top Ad

Your Ad Spot