Breaking


Wednesday, April 7, 2021

शादी के सवाल पर बोली प्राची देसाई फिल्मों में कई बार कर चुकी हूं शादी


बॉलीवुड एक्ट्रेस प्राची देसाई ने 17 साल की उम्र में ही बॉलीवुड ​में कदम रख लिया था, इन्होंने अपने करियर की शुरूआत टीवी से की है और बहुत मेहनत के बाद अपने दम पर बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है.

हाल ही, में प्राची ने एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान शादी के सवाल पर कहा ‘मेरे परिवार ने मेरी परवरिश जिस तरह से की है उस लिहाज से मैं शादी को अपने लिए सुरक्षित और आरामदायक नहीं मानती हूं मैं जब अपने करियर के बुरे दौर में रहूंगी तो शादी कर करुंगी मेरे लिए यहां तक पहुंच पाना एक बहुत बड़ी बात है.

आगे प्राची ने कहा कि ‘मेरे दोस्त जब शादी के बारे में बातते हैं कि उनके घर में शादी की बात चलनी शुरू हो चुकी होती है मैं ये सुनकर मै हैरान हो जाती हूं, कि मेरे परिवार वाले कभी इस बारे में बात नहीं करते. मैं फिल्मों में न जाने कितनी बार शादी कर चुकी हूं, मैं अपने टर्म्स पर लाइफ जीना पसंद करती हूं.

प्राची ने अपने करियर की शुरूआत ‘कसम से’ सीरियल से की थी और आज प्राची के लाखों चाहने वाले है, आपको बता दें, आखरी बार अभिनेत्री मनोज बाजपेयी संग वेब सीरीज 'साइलेंस' में नजर आई थीं.

Post Top Ad

Your Ad Spot