Breaking


Monday, May 3, 2021

दिल्ली विश्वविद्यालय की फाइनल ईयर की परीक्षाएं रद्ध, जानिये किस तारीख से होंगे ऑनलाइन एग्जाम्स

देश में कोरोना की स्थिति को देखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय ने फाइनल ईयर की परीक्षाएं पोस्टपोन कर दी है. पहले ये परीक्षाएं 15 मई से शुरू होने वाली थी लेकिन अब इन परीक्षाओं को दिन पर दिन बढ़ते कोरोना के वजह से 1 जून 2021 तक पोस्टपोन कर दिया है. 

दरअसल, दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन ऑफ एग्जामिनेशन डीएस रावत ने बताया कि 2 मई, 2021 को सभी विभागों के प्रमुखों और डीनों के साथ बैठक आयोजित की गई थी जिस बैठक में यह फैसला लिया गया कि परीक्षाओं को एक जून तक पोस्टपोन कर दिया जाएगा और अब नई तारीखों का एलान 1 जून से पहले डीयू की आधिकारिक वेबसाइट  exam.du.ac.in पर जारी किया जाएगा. रावत ने आगे सूचना देते हुए कहा कि छात्रों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और इसलिए 1 जून के बाद परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी.

बता दें, पिछले साल भी कोरोना महामारी के कारण दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में ही आयोजित की गई थीं, इस बार भी परीक्षाएं ओपन बुक फॉर्मेट में आयोजित की जाएंगी.

 

Post Top Ad

Your Ad Spot