Breaking


Sunday, May 2, 2021

फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट कोरोना काल में एनजीओ के साथ मिलकर करेगी काम


 देश में कोरोना का कहर जारी है, दिन पर दिन मामलें बढ़ते जा रहे है जिसके चलते हर कोई चिंता में है और कई लोग तो जान भी गंवा चुके है. आंकडो के मुताबिक देश में 2,15,542 मौतें हो चुकी हैअभी हाल ही में, एक्टर फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर एक एलान किया है. फरहान ने यह जानकारी अपने ट्वीटर अकाउंट से शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा है कि- उनकी कंपनी जिसका नाम एक्सेल एंटरटेनमेंट है वह जरूरतमंद मरीजों को सुविधाएं प्रदान करेगी और इसके लिए वो कई एनजीओ के साथ मिलकर काम करेंगे  साथ ही एनजीओ की लिस्ट भी जारी की है जो लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर्स से लेकर एम्बुलेंस और भोजन उपलब्ध करवाएगी.
 दरअसल, ऐसे में कई फिल्मी सितारों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है जैसे- अक्षय कुमार ने कोरोना मरीजों के लिए गौतम गंभीर फाउंडेशन को 1 करोड़ रूपये डोनेट किए थे, सोनू सूद तो पिछले साल से ही लोगों की कोरोना काल में हर संभव मदद कर रहे है इतना ही नहीं, सोनू सूद ने तो एक 'फ्री कोविड हेल्प' नाम की पहल को भी लान्च किया है जिसके तहत वह लोगों को फ्री डॉक्टर्स की सलाह उपलब्ध करवाएंगे और घर बैठे ही लोगों का कोरोना टेस्ट भी करवाएंगे. इसके अलावा सूची में सुष्मिता सेन, जॉन अब्राहम, प्रियंका चोपड़ा, किरण खेर समेत कई कलाकार शामिल है.

फरहान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘तूफान’ में नजर आने वाले हैं. बता दें, कि देश में चल रही कोरोना महामारी के कारण यह फिल्म अब सिनेमाघर में रिलीज ना होकर ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली है. फिल्म में फरहान के साथ परेश रावल भी नजर आएंगे. 



 

Post Top Ad

Your Ad Spot