Breaking


Wednesday, April 14, 2021

अंकिता के इस लुक ने फैंस को दिलाई 'सुशांत सिंह' की याद


टीवी धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' से शुरूआत कर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली खूबसूरत अदाकारा अंकिता लोखंडे आज लाखों लोगो के दिलों पर राज करती है. दरअसल आज कल अंकिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपने फैंस से फोटोस और वीडियोज भी शेयर करती है.

हाल ही, में अंकिता ने बीते मंगलवार को गुड़ी पडवा मनाया है जिसकी कई फोटोस अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर अपलोड की है. फोटो में अंकिता ने पीले और महरून रंग की बनारसी साड़ी के साथ साथ गोल्ड ज्वेलरी पहनी है इसके अलावा नाक में महाराष्ट्रियन नथ कैरी की है.  हर बार की तरह इस बार भी अंकिता साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही है और फैंस अंकिता के इस पोस्ट पर काफी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे है.

बताते चलें, अंकिता के इस पूरे लुक को देख उनके फैंस को पवित्र रिशता की याद आ गई और अब लोग कमेंट कर लिख रहे है कि वे सुशांत सिंह राजपूत को मिस कर रहे है.

Post Top Ad

Your Ad Spot