Breaking


Wednesday, April 14, 2021

कौन है ये एक्टर सुशांत के हू ब हू दिखने वाला ? देखिए तस्वीर

sushant-singh-rajput-life-movie-nyay-news

 बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने पूरे देश को हैरत में डाल दिया था और अभी तक यह गुत्थी सुलझी नही है. सुशांत की डेथ को नौ महीने से ज्यादा बीत चुके है और अब एक्टर की मौत से प्रेरित अपकमिंग फिल्म 'न्याय' आ रही है जिसका हाल में ही टीजर रिलीज हुआ है.

इस फिल्म में सुशांत के रोल के लिए जिस एक्टर को चुना है वह डिट्टो ही सुंशात के जैसे दिखते है.आपको बता दें, एक्टर का नाम सचिन तिवारी है और यह उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के रहने वाले है.दरअसल, सचिन की यह पहली फिल्म होगी जिसमे वह सुशांत का किरदार निभाएंगे. सोशल मीडिया पर सचिन की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है.

बताते चलें, सचिन पहले टिकटॉक पर वीडियो बनाया करते थे और दिवंगत अभिनेता सुशांत के हू ब हू दिखने के वजह से लोगो ने इन्हें वायरल कर दिया, फिलहाल सचिन इंस्टाग्राम पर एक्टिव है और इनके 28 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स भी है. सुशांत के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतेजार कर रहे है. यह फिल्म 11 जून को सुशांत को श्रद्धाअंजली देते हुए रिलीज की जाएगी. फिल्म में सचिन सुशांत का किरदार निभाएंगे तो श्रेया शुक्ला रिया चक्रवर्ती का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी.

Post Top Ad

Your Ad Spot