Breaking


Friday, April 30, 2021

नोरा फतेही के फैन ने दिया ऐसा खास सरप्राइज जिसे आप भी देख हो जाएंगे इमोशनल


 बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही के लाखों चाहने वाले है जिस कारण फैंस इनकी झलक पाने को बेताब रहते है, नोरा किसी न किसी कारण सोशल मीडिया की लाइमलाइट में बनी रहती है और खूब सुर्खियां बटोरती है. दरअसल, नोरा के फैंस उनको इम्प्रेस करने के लिए अलग-अलग तरकीबें अपनाते है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें नोरा के एक फैन ने उनको एयरपोर्ट पर खास सरप्राइज दिया और इसे देख नोरा काफी इमोशनल हो गई.

वीडियो में नोरा एयरपोर्ट से निकल रही होती है और एक खास फैन उनको रोककर अपने हाथ पे गुदा नोरा की शक्ल का टैटू दिखाता है जिसे देख कर नोरा हैरान रह जाती है. इसके अलावा फैन ने नोरा के सान्ग पर 100 मिलियन होने की खुशी में केक भी लेकर आया था जिसे नोरा ने कट किया और फैन को इतने प्यार के लिए शुक्रिया भी अदा करती है. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल भयानी नाम के अकाउंट से शेयर हुआ है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे है और वीडियो को अभी तक हजारों में व्यूज मिल चुकें है.

नोरा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा कि फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी. 


Post Top Ad

Your Ad Spot