Breaking


Friday, April 30, 2021

'बिग बॉस 10' फेम साहिल आंनद बने पिता, फोटो शेयर कर जाहिर की खुशी

 'बिग बॉस 10' और 'कसौटी जिंदगी की 2'  के फेम साहिल आनंद ने बीती 14 अप्रैल को बेटे को जन्म दिया है जिसका नाम उन्होंने सहराज रखा है. दिसंबर 2011 में इस कपल ने शादी की थी और करीब नौ साल बाद यह  पैरंट्स बने है और अब साहिल ने पिता बनने की खुशी में सोशल मीडिया पर अपने बेटे की पहल झलक शेयर की है.

यह तस्वीर साहिल ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है जिसमें नन्हे बच्चे ने साहिल की उंगली पकड़ रखी है. दरअसल, इस फोटो को शेयर करते हुए साहिल ने कैप्शन में लिखा है कि- 'हाय, मैं सहराज आनंद. मैं 14 अप्रैल 2021 को पैदा हुआ हूं. मुझे पाने के बाद मेरे पैरेंट्स आसमान पर हैं. इनका कहना है कि मैं इनकी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा हूं. ये मुझे गोद में लेकर किस करते हुए अपना प्यार लुटा रहे हैं. मेरे चारों तरफ प्यार ही प्यार है. मैं फीडिंग एन्जॉय कर रहा हूं, जोर से चिल्लाता हूं, सो रहा हूं. मैं अपने खाने, सोने और मुस्कुराने की यात्रा को आपके साथ जल्द ही शेयर करने को लेकर उत्साहित हूं, लेकिन मैंने अभी पॉटी कर दी, इसलिए जा रहा हूं। बाय'. 

बता दें कि साहिल आनंद  फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में भी नजर आ चुकें हैं और अब सोशल मीडिया पर इनकी अच्छी खासी फैन-फॉलोइंग है. 



Post Top Ad

Your Ad Spot