Breaking


Friday, April 16, 2021

एक्ट्ररेस हिना खान पर केस फाइल करना चाहता है उनका फैन जानिए क्या है वजह


  टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से फेम पाने वाली हिना खान चर्चित एक्ट्ररेस में से एक है. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली हिना की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है, इंस्टाग्राम पर हिना के 12 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स है. 

आये दिन इंस्टाग्राम पर हिना अपनी फोटोज फैंस संग शेयर करती रहती है और फैंस को भी हिना की फोटोज का इंतज़ार रहता है. आपको बता दें, हिना अक्सर बिकनी और बॉडीकॉन ड्रेसेस में अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर अपलोड करती रहती है जिसके लिए वह फैंस से खूब तारीफें भी बटोरती है. एक्ट्रेस फैशन सेंस और स्टाइल के लिए खूब जानी जाती है.

 हाल ही में, हीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'Ask Me Anything' सेशन रखा था जिसमे एक फैन ने हिना की हॉटनेस को लेकर कहा कि 'मैं आपके ऊपर केस करूंगा, इतनी गर्मी में आपकी हॉटनेस हमे मार डालेगी. इस पर हिना खान ने हस्ते हुए जवाब दिया- 'कर दीजिए' साथ ही हंसने वाले इमोजी भी बनाये. दरअसल यह सवाल काफी चर्चा में आ गया है और काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इससे पहले भी हिना खान ने अपने मालदिव वेकेशन की फोटोज शेयर की थी जिसमे उन्होंने कलरफुल मोनोकिनी पहनी थीं और आंखों पर चश्मा लगाए पूल मे रिलैक्स  करती नजर आई थी.

Post Top Ad

Your Ad Spot