Breaking


Friday, April 16, 2021

पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता सेलिब्रेट कर रही अपना बर्थडे जानिये कितने साल की हुई यह एक्ट्ररेस


  पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता का जन्म 16 अप्रैल 1978 को हुआ था. एक्ट्रेस आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही है.

दरअसल, लारा ने साल 2000 में फेमिना मिस इंडिया कांटेस्ट जीत था और इसके बाद वह मिस यूनिवर्स बन गई जिसके बाद से उन्होंने लोगों के दिल मे पहचान बना ली और लोग लारा की खूबसूरती के दीवाने हो गये . लारा दूसरी भारतीय थी जिसने यह ब्यूटी पेजेंट अपने नाम किया था आपको बता दें, इससे पहले सुष्मिता सेन ने यह खिताब जीता था. 

इसके बाद लारा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत साल 2003 से की और पहली बार फ़िल्म 'अंदाज़' में नज़र आई जिसमे लारा के साथ प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार भी लीड रोल में थे. इस फ़िल्म के लिए लारा को पहला फ़िल्म फ़ेयर अवार्ड भी मिला था इसके बाद लारा डॉन 2, पार्टनर, हॉउसफुल, सिंह इज ब्लिंग जैसी कुछ ही फिल्मों में नज़र आई और फिर वे धीरे धीरे बॉलीवुड से गायब हो गयी. साल 2011 में फरवरी के महीने में लारा ने महेश भूपति के साथ शादी कर ली और 2012 में लारा ने एक बेटी को जन्म भी दिया.

जल्द ही, लारा अपकमिंग फिल्म 'बेलबॉटम' में अक्षय के साथ दिखाई देंगी, इस फ़िल्म में हुमा कुरैशी और वाणी कपूर भी हैं. 

Post Top Ad

Your Ad Spot