Breaking


Monday, December 14, 2020

कृषि कानूनों का समर्थन करने दिल्ली पहुंचे किसान, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा- धन्यवाद

 farmers-supported-farm-act-modi-sarkar

नई दिल्ली: किसानों के दो ग्रुप बन गए हैं, एक धड़ा मोदी सरकार के कृषि कानूनों का समर्थन कर रहा है तो दूसरा धड़ा कृषि कानूनों का विरोध कर रहा है और दिल्ली की सड़कों को जाम करके धरने पर बैठा हुआ है.

आज कृषि कानून समर्थक किसानों ने उत्तराखंड से दिल्ली पहुंचकर सरकार का समर्थन किया, किसानों ने कृषि मंत्री से कहा कि यह कानून किसानों के हक़ में है इसलिए इसे विल्कुल भी खारिज ना किया जाय.

किसानों का समर्थन पाकर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर खुश हुए और किसानों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप चिंता ना करें, सरकार इन कानून को विल्कुल भी वापस नहीं लेगी। यह कानून किसानों की लाइफ में बदलाव करेगा।
 

Post Top Ad

Your Ad Spot