बॉलीवुड अभिनेत्री किरण खेर ब्लड कैंसर से पीड़ित है, उन्हें मल्टीपल मिलोमा नाम का कैंसर है इस वक़्त उनका इलाज चल रहा है. खबरों के अनुसार पति अनुपम खेर ने किरण का ध्यान रखने के लिए अमेरिकन टीवी चैनल (NBC) की सीरीज 'न्यू एम्स्टरडम सीजन 3' को छोड़ दिया है.
आपको बता दें, यह सीरीज एक मेडिकल ड्रामा पर आधारित है, इस सीरीज में अनुपम डॉक्टर विजय कपूर का रोल प्ले कर रहे थे. अनुपम लगातार साल 2018 से इस सीरीज का हिस्सा रहे है.
हाल ही में अनुपम खेर ने किरण की तबियत को लेकर एक नोट ट्विटर पर शेयर किया है जिसमे उन्होंने लिखा है कि 'यह इसलिए शेयर कर रहा हूं कि अफवाह न फैले, मैं यह जानकारी देना चाहता हूं कि किरण मल्टीपल माइलोमा, एक तरह से ब्लड कैंसर से पीड़ित है. वह अभी इलाज करवा रही है और हमे पूरा भरोसा है कि वह पहले से कहीं अधिक मजबूत बनकर इससे बाहर आएंगी. हम खुशनसीब है कि वें बेहतरीन डॉक्टर्स की निगरानी में है. वे हमेशा फाइटर रही है, किरण खेर जो भी करती है दिल से करती है, उनके दिल मे हमेशा प्यार रहता है और यही कारण है लोग उनसे इतना प्यार करते है. आप अपनी दुआओं में किरण के लिए अपना प्यार ऐसे ही भेजते रहे. वह ठीक है और रिकवर कर रही है. हम आपके प्यार और सपोर्ट के लिए आभारी है.