Breaking


Wednesday, April 21, 2021

आलिया भट्ट के फैन पाकिस्तानी रैपर ने गाया गाना, एक्ट्रेस ने खुश होकर किया ये कमेंट


स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आलिया भट्ट बॉलीवुड की ए-लिस्ट एक्टरेसो में से एक हैं. फिल्मों में अलग अलग तरह के रोल प्ले कर आलिया कई लोगो के दिलों पर राज करती है. आलिया की फैन फॉलोविंग भी काफी अच्छी है इसी दौरान, एक फैन ने आलिया के लिए गाना बनाया है.

आपको बता दें, यह फैन पाकिस्तान से है जिसका नाम रैपर मुहम्मद शाह है. मुहम्मद शाह ने यह गाना अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उनके दोस्त आलिया भट्ट पर एक गाना बनाने के लिए कहते हैं इसके बाद शाह रैप करते हुए आलिया के लिए अपनी फीलिंग्स जाहिर करते हैं, वीडियो में आलिया के अलग-अलग लुक्स दिखाकर गाने को बड़े ही अच्छे तरीके से पेश किया गया है.

गाना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो को अब तक 17 हजार से ज्यादा लाइकस मिल चुकें हैं. इसके अलावा एक्ट्ररेस को खुद यह गाना इतना पसंद आया कि उन्होंने मुहम्मद शाह के इस पोस्ट पर कमेंट कर लिखा- बहुत हार्ड साथ ही आग वाले इमोजी भी बनाए है.

आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आएंगी जिसका टीजर रिलीज हो चुका है और फैंस ने इस टीजर को काफी पसंद भी किया है.

Post Top Ad

Your Ad Spot