Breaking


Friday, April 30, 2021

एक्टर माधवन की पत्नी कोरोना काल में गरीब बच्चों को दे रहीं ऑनलाइन क्लास


 बॉलीवुड एक्टर माधवन ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो इस वक्त काफी सुर्खियों में बना हुआ है. आपको बता दें, इस वीडियो में उनकी पत्नी सरिता बिरजे गरीब बच्चों को ऑनलाइन क्लास देती हुई नजर आ रहीं हैं. वीडियो शेयर कर माधवन ने अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए लिखा- "जब आपकी पत्नी आपको छोटा महसूस कराए". 

वीडियो में माधवन बोलते हुए दिख रहे हैं कि जब आपकी पत्नी देश के गरीब बच्चों को पढ़ाए और आप पूरी तरह से अक्षम और बेकार महसूस महसूस करते हैं. यह वीडियो माधवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है जिसमें सभी लोग माधवन की पत्नी को खूब सराह रहे हैं.

इससे पहले मालूम हो कि 25 मार्च को आर माधवन ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर दी थी जिसे देते हुए उन्होंने लिखा था- फरहान को रैन्चो को फॉलो करना था और वायरस हमेशा से उन्हें फॉलो कर रहा था, हालांकि इस बार उसने उन्हें पकड़ ही लिया. लेकिन ऑल इज वेल और कोविड भी जल्द ही कुएं में गिरेगा. मैं तेजी से ठीक हो रहा हूं. 

माधवन के वर्क फ्रंट की बात करें तो, वे फिल्म रॉकेट्री में नजर आएंगे जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है. दरअसल, यह एक बायोपिक है जो इसरो के एयरोस्पेस इंजीनियर नाम्बी नारायणन की जिंदगी से प्रेरित है और फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे एक महान वैज्ञानिक पर जासूसी के आरोप लगते हैं. 

Post Top Ad

Your Ad Spot