Breaking


Tuesday, April 6, 2021

मिस इंडिया दीक्षा सिंह लड़ेंगी पंचयात चुनाव, जानिए कौन है ये ग्लैमरस अभिनेत्री

2015 में मिस इंडिया की रनर अप रहीं दीक्षा सिंह जौनपुर से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ेंगी. आपको बता दें, रविवार को दिक्षा ने जिला पंचायत के वार्ड संख्या-26 बक्शा से नामांकन पर्चा दाखिल किया है.

15 अप्रैल को जौनपुर में वोटिंग होगी और नतीजे 2 मई को आएंगे. दीक्षा एक्ट्रेरेस और मॉडल है, यह जौनपुर जिले के चितौड़ी  गांव में रहती है. जल्द ही दीक्षा की एक वेब सीरीज भी आ रही है, इससे पहले यह एलबम रब्बा मेहर में नजर आई थी.

दरअसल, दिक्षा बदलाव की सोच को लेकर चुनाव में उतर रही हैं और मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि गांव का विकास और महिलाओं का उत्थान करना ही उनकी प्राथमिकता होगी.

Post Top Ad

Your Ad Spot