Breaking


Tuesday, April 20, 2021

1 मई से 18+ नागरिकों को दि जाएगी वैक्सीन


 देश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ती दिख रही है इसलिए केंद्र सरकार ने कोरोना पर काबू पाने के लिए बड़ा फैसला लेते हुए एक घोषणा की है  जिसमें एक मई से 18 साल से ऊपर के हर एक व्यक्ति को वैक्सीन दी जाएगी.

 देशभर में लगातार कोवैक्सीन या कोविशिल्ड के टीके लगाए जा रहे हैं, बताते चलें, सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन फ्री में लगाई जा रही है जबकि प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन का शुल्क 250 रुपये निर्धारित है. दरअसल, वैक्सीन लगवाने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है जिसके लिए एक प्रकिया है. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के लिए आपको अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर के ब्राउजर में https://selfregistration.cowin.gov.in/ पर लॉगिन करना होगा. यहां आपको अपने मोबाइल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन करना होगा. आपको बता दें एक मोबाइल फोन से अधिकतम चार लोग वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

जानकारी के लिए बता दें, कि कोवै​क्सीन और कोविशील्ड में से जिस वैक्सीन की पहली डोज ली है, दूसरी डोज भी उसी की लें. वैक्सीन की डोज लेने वाले लोगों को एक सर्टिफिकेट दिया जाता है और पोर्टल पर उसका अकाउंट भी बनाया जाता है जिसे आप पोर्टल से डाउनलोड कर वैक्सीनेशन के रजिस्ट्रेशन के समय भरी डिटेल में आपने जो भी डिटेल (नाम, उम्र और लिंग की जानकारी) भरी थी, वह सेव रहेंगी और उसी आधार पर आपको सर्टिफिकेट मिलेगा. राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय यात्राओं में आपको इसी सर्टिफिकेट के आधार पर कई देशों में एंट्री मिलती है.

Post Top Ad

Your Ad Spot