Breaking


Sunday, December 13, 2020

मैं भी आंदोलनकारी किसानों के साथ करूंगा भूख हड़ताल, AAP कार्यकर्ता भी ऐसा ही करें: केजरीवाल

delhi-cm-arvind-kejriwal-hunger-strike-kisan-andolan-support

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल भी कल कृषि विरोधी कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में भूख हड़ताल करेंगे, उन्होंने पूरे देश के आप कार्यकर्ताओं को भी भूखा रहने की अपील की है.


अरविन्द केजरीवाल ने कहा पूरे देश से किसान यहाँ आये हैं, कल इन्होने अनशन करने का प्रोग्राम बनाया है, मैं इसका समर्थन करता हूँ, मैं खुद अनशन करूंगा, मैं AAP कार्यकर्ताओं से भी अपील करता हूँ कि एक दिन अनशन करें।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले ऐसा इशारा किया गया था कि आंदोलनकारी किसान अब आमरण अनशन करेंगे लेकिन सिर्फ एक दिन के अनशन का प्रोग्राम बनाया गया है जिसका राजनीतिक पार्टियों ने भी स्वागत किया है.

आंदोलनकारी किसानों एवं केंद्र सरकार के बीच अब तक 5 दौर की बातचीत हो चुकी है, अब बातचीत ख़त्म हो चुकी है लेकिन केंद्र सरकार ने अपना दरबार बातचीत के लिए हमेशा खुला रहने का दावा किया है.

Post Top Ad

Your Ad Spot